गुमला, मई 10 -- गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम बाजार के समीप रविवार शाम सड़क पर अनियंत्रित होकर गिरने से छत्तीसगढ़ के जोरातराई निवासी 23 वर्षीय मनु महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम करीब पांच बजे की है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मनु महतो रायडीह के डोबडोबी केराडीह गांव में रिश्तेदारों के यहां आया था। बाजार से लौटने के दौरान अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...