नैनीताल, जनवरी 22 -- नैनीताल। ग्रामीण क्षेत्रीय प्रीमियर लीग खुर्पाताल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब सीलमोड़िया ने जीता है। गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सीलमोड़िया ने जगोड़ा को नौ विकेट से पराजित किया। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य रहे। फाइनल में जगोड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 136 रन बनाए। जवाब में सीलमोड़िया की टीम ने मात्र 10 ओवर में मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि आर्य ने विजेता टीम को 12000 रुपये व उपविजेता टीम को 8000 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। यहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी देवी, गोविंद अधिकारी, हंसी नेगी, प्रेमा मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक राठौर, पूर्व प्रधान बजून गोविंद राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, विक्रम कनवाल, तारा कनवाल, मनीष कनवाल, बबलू राठौर, दीपक बिष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.