सीलमपुर में पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थापना का शुभारंभ
पाकुड़, मई 3 -- महेशपुर। प्रखंड के सीलमपुर गांव में पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया और जय श्री राम व बजरंगबली के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। कलश यात्रा में 108 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। सभी श्रद्धालु महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर सीलमपुर स्थित तालाब से विधिवत जल भरकर मंदिर स्थापना स्थल तक पदयात्रा की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और लोगों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए लक्ष्मी देवी ने बताया कि पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थापना को लेकर तीन दिवसीय संकीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- सीलमपुर में पंचमुखी हनुमान मंदिर की स्थापना को लेकर निकली कलश यात्रा उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.