वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर वार्ड निवासी सपा नेता अमन यादव ने बिजली विभाग से जर्जर पोल ठीक करने की गुहार लगाई है। बताया कि दो वर्षों से कई स्थानों पर बिजली के जर्जर खंभे लोगों की छतों पर लटके हैं। तीन-चार पोल की स्थिति भयावह है, कभी भी हादसा संभव है। उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिकों ने बार-बार बिजली विभाग में शिकायत की लेकिन आश्वासन ही मिलता रहा। एक महीने से लगातार विभाग को अवगत कराने के बावजूद स्थिति जस-की-तस है। पूर्व में जब स्थानीय लोगों को धरना देने पर मजबूर होना पड़ा, तब एसडीओ कृष्ण कुमार गुप्ता ने 10 दिन में जर्जर पोल बदलने का आश्वासन दिया लेकिन काम नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.