सीर गोवर्धनपुर-वाराणसी एक्सप्रेस के नाम से चलेगी नई ट्रेन
वाराणसी, जुलाई 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अमृतसर के छेहरटा से वाराणसी के बीच घोषित त्रैसाप्ताहिक ट्रेन अब सीर गोवर्धनपुर-वाराणसी एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। पहले इसका नाम संत रविदास एक्सप्रेस घोषित किया गया था। शुक्रवार को रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया। ट्रेन का स्वागत शनिवार को कैंट स्टेशन पर किया जाएगा। एक दिन पहले गुरुवार को यह गाड़ी संख्या-04686 उद्घाटन स्पेशल बनकर जालंधर स्टेशन से शाम 3.40 बजे प्रस्थान हुई। लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी में आंशिक ठहराव लेकर यह ट्रेन शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। यहां नई ट्रेन सेवा का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहारनपुर को मिली नई रेल सौगात, आज पहली बार पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.