सीर गोवर्धनपुर की पावन माटी से सजा कलश पहुंचा शामली
शामली, अगस्त 1 -- शामली। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित समरसता संकल्प अभियान यात्रा शनिवार को शामली पहुंची। यात्रा के दौरान गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र माटी से युक्त कलश की वंदना की गई। यह भी पढ़ें- वाराणसी से आई पवित्र मिट्टी का नवीगंज में हुआ पूजनयात्रा का आयोजन इसके बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पुष्पों से सुसज्जित कलश को नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय गुरु रविदास और समरसता जिंदाबाद के जयकारे लगाए। यात्रा में शामिल लोगों ने जाति-पाति से ऊपर उठकर सामाजिक एकता, भाईचारे और समानता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.