नोएडा, मई 4 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफक्यू के नंबर तेजी से बुक हो रहे हैं। सीरीज के 75 फीसदी नंबर लगभग 19 दिन में ही बुक हो गए। सीरीज के ढाई हजार से भी कम नंबर बचे हैं, जिसके बाद नई सीरीज यूपी16एफआर जारी होगी। परिवहन विभाग के अनुसार नई सीरीज 15 मई के आसपास जारी हो जाएगी। परिवहन विभाग के अनुसार जो वाहन मालिक नई गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी गाड़ी को नई सीरीज के नंबरों के पंजीकरण का मौका मिल सकेगा। परिवहन विभाग के अनुसार वर्तमान में चल रही यूपी16एफक्यू के आकर्षक और अति आकर्षक नंबर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक हो रहे हैं। इन नंबरों को वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर बुक कर सकते हैं। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबरों को भी बुक करने का मौका है। इन नंबरों को वाहन मालिक परिवहन व...