नोएडा, जून 18 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफएस के नंबरों की बुकिंग तेजी से जारी है। परिवहन विभाग के अनुसार गुरुवार शाम तक 6134 नंबर बुक हो गए थे और 3865 नंबर शेष हैं। परिवहन विभाग के अनुसार सीरीज के आकर्षक और अति आकर्षक नंबर वाहन मालिक पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कर सकते हैं। वहीं सामान्य पसंदीदा नंबरों की भी बुकिंग जारी है। सभी प्रक्रियाएं परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर होगी। यह भी पढ़ें- सामान्य पसंदीदा नंबरों की बुकिंग जारी यह भी पढ़ें- व्यावसायिक वाहनों के लिए सात हजार से अधिक नंबर बुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...