नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफएन के सामान्य पसंदीदा नंबर वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। वहीं, आकर्षक और अति आकर्षक नंबर वाहन मालिक पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कर सकते हैं। दोनों ही सुविधा परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...