नई दिल्ली, जुलाई 29 -- इजरायल का एक छोटा कट्टरपंथी यहूदी बसने वाला (सेटलर) समूह दक्षिणी सीरिया में घुसकर वहां यहूदी बस्तियां बसाने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में इजरायली सेना ने रात में सीमा पार कर रहे कुछ लोगों को पहले घुसपैठिया समझा, लेकिन जब पता चला कि वे धार्मिक यहूदी हैं तो कार्रवाई रोक दी। यह घटना पिछले सप्ताह सामने आई थी। इसके बाद ऐसे समूहों की गतिविधियां चर्चा में आ गई हैं। इजरायली सेना पिछले एक साल से दक्षिणी सीरिया के एक हिस्से पर कब्जा किए हुए है, लेकिन हाल के सप्ताहों में नागरिक सेटलर समूहों की घुसपैठ तेजी से बढ़ी है। इन समूहों के सदस्य हर कुछ दिनों में इजरायल से सीरिया में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...