सीरियल 'सरू' से चमकी आयुष्मान की किस्मत, किरदार में जीत रहे दिल
रांची, जून 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। टेलीविजन की दुनिया में इन दिनों रांची के बुंडू के कलाकार आयुष्मान दर्शकों के बीच चर्चा में हैं। जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'सरू' में वे 'प्रशांत' का मुख्य किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। सीरियल में उनकी पत्नी नीलम की भूमिका अभिनेत्री साक्षी महाजन निभा रही हैं। इस जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। आयुष्मान के प्रभावशाली अभिनय को देखते हुए निर्माताओं ने अब उनके किरदार को धारावाहिक में और अधिक विस्तार देने का निर्णय लिया है। आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में स्नातक किया है। उनका अभिनय सफर रंगमंच से शुरू हुआ, जहां कई नाटकों में काम कर अपने कौशल को निखारा। लगभग तीन वर्ष पहले झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकादमी (जेएफटीए) से अभिनय का औपचारिक प्रशिक्षण लेने के बाद वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.