ग्रेटर नोएडा, अगस्त 30 -- ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में 6 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी के बाद उसकी हत्या करने वाला दरिंदा बलराज उर्फ बल्ला कई और बच्चियों और बच्चों के साथ ऐसा कर चुका था। वह एक सीरियल किलर था। उस पर बच्चों से दुष्कर्म और हत्या के कई मुकदमे दर्ज हैं। हल्दौनी गांव में बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया। ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित दंपती का एक बेटा और दो बेटियां हैं। इनकी सबसे छोटी बेटी घर के पास ही सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती थी। बलराज शुक्रवार को बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।परिजनों ने आरोपी का पता लगाकर दबोचा बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके ...