बहराइच, मार्च 5 -- बहराइच, संवाददाता। सामाजिक संगठन सीरत वेलफेयर कमेटी की बैठक शहर के मोहल्ला काजीपुरा स्थित मिल्ली काम्पलेक्स सभागार में हुई। संगठन के उपाध्यक्ष मिर्जा शकील बेग की अध्यक्षता एवं मुतवल्ली ईदगाह इशरत महमूद खान की सरपरस्ती में हुई बैठक में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की इजरायली हमले में हुई मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि पेश की गई। शुभारम्भ मौलाना शाहिद अख्तर के कुरान पाठ से हुआ। मुतवल्ली ईदगाह इशरत महमूद खान ने अपने संबोधन में कहा कि ईरान के मजहबी रहनुमा अयातुल्लाह अली खामनेई जुल्म के खिलाफ और मिल्लत के इत्तेहाद के लिए लड़ते हुए शहीद हुए हैं,उन्हें इतिहास में सदियों याद रखा जाएगा। मौलाना अकील उल्लाह शाहिद नदवी ने कहा कि खामनेई साहब जालिमों के सामने झुके नहीं बल्कि शहादत हासिल कर पूरी दुनिया को जो पैगाम दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.