सीरगोवर्धन काशी से मछलीशहर पहुंची कलश वंदन यात्रा
जौनपुर, अगस्त 1 -- जौनपुर, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धन, काशी से निकली कलश वंदन यात्रा शनिवार को मछलीशहर के समाधगंज पहुंची। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। स्थानीय मंदिर परिसर में विभिन्न वर्ग के लोगों ने विधि-विधान से पवित्र कलश का पूजन किया। तत्पश्चात संत शिरोमणि के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मछलीशहर रणविजय सिंह ने कहा कि गुरु रविदास महाराज केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और बंधुत्व के महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.