रांची, अप्रैल 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर पहल करते हुए 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023' के तात्कालिक क्रियान्वयन पर एक विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं, शोधार्थी, शिक्षक और विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ द्वारा किया जा रहा है। उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, नीति-निर्माण में उनकी भूमिका और प्रतिनिधित्व से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा को बढ़ावा देना है। इस चर्चा में महिलाओं के नीति निर्माण और विधायिकाओं में कम प्रतिनिधित्व के पीछे सामाजिक व सांस्कृतिक कारण, राजनीतिक और प्रशासनिक ...