सीयूजे में होगा युवा शोधकर्ताओं का क्षमता निर्माण
रांची, जुलाई 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) प्रकोष्ठ की मदद से 28 से 30 जुलाई तक आईराइज क्षमतावर्द्धन कार्यशाला होगी। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुणे की मदद से हो रहे आयोजन का उद्देश्य प्रारंभिक चरण के शोधकर्ताओं को अकादमिक, उद्योग के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रभावी संवाद कौशल, अनुसंधान को नवाचार व उद्यमिता में बदलने की प्रक्रिया और विज्ञान शिक्षा में नवाचारी शिक्षण पद्धतियों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला के तीन प्रमुख विषयों में अकादमिक और उद्योग में प्रभावी संचार, रिसर्चर से इनोवेटर और फिर उद्यमी बनने की यात्रा व विज्ञान शिक्षा में नवाचारी शिक्षण पद्धतियां शामिल हैं। कार्यशाला में सिर्फ विज्ञान, प्रौद्योगिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.