रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के जनसंचार विभाग की ओर से सीसीएल की मदद से मंगलवार को भाषण व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भ्रष्टाचार के प्रति जागरुकता, ईमानदारी और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में सीसीएल की नोडल अधिकारी खुशबू लता, सीनियर मैनेजर (एचआर) संतोष कुमार और डॉ शिल्पी झा आदि उपस्थित थे। विभागाध्यक्ष प्रो देवव्रत सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की सोच को सही दिशा देती हैं और उन्हें समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ रश्मि वर्मा ने कहा कि युवा ही समाज में बदलाव के सबसे बड़े संवाहक हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को अपनाकर वे एक प...