सीयूजे में राज्यस्तरीय खेल चैंपियनशिप आज से
रांची, सितम्बर 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के चेड़ी-मनातू स्थित स्थायी परिसर में पहली बार राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 24-25 सितंबर को यहां खेल महोत्सव: झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित होगी। विश्वविद्यालय की ओर से यह आयोजन फिजिकल एजुकेशन फेडरेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई), झारखंड चैप्टर के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें झारखंड के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी और टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में राज्य और जिला स्तर के अलावा विश्वविद्यालय, संस्थान और कॉलेज स्तर की टीमें भी भाग लेंगी। इससे विभिन्न क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को एक मंच पर अपनी क्षमता और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी से खिलाड़ियों को एक-दूसरे के साथ प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.