रांची, अप्रैल 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने मंगलवार को दौरा कर मानवाधिकार, लैंगिक समानता और शिकायत निवारण तंत्र की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरे को परिसर में संवेदनशील और समावेशी माहौल को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विवि पहुंचने पर कुलपति प्रो सारंग मेधेकर, रजिस्ट्रार के कोसला राव, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो मनोज कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद आयोजित बैठक में कुलपति के साथ विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान सांख्यिकी विभागाध्यक्ष प्रो केबी पांडा ने मानवाधिकार संरक्षण, समान अवसर और जेंडर सेंसिटाइजेशन से जुड़...