रांची, मार्च 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के जन संचार विभाग की ओर से- डिजिटल फिल्म निर्माण: ड्रोन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत मंगलवार को हुई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। उद्घाटन सत्र में मीडिया विशेषज्ञों ने डिजिटल मीडिया और फिल्म निर्माण के बदलते परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की। सजल मुखर्जी ने कहा कि आज के दौर में ड्रोन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को न सिर्फ आसान बना रहे हैं, बल्कि उसे अधिक रचनात्मक और प्रभावशाली भी बना रहे हैं। वहीं, नवीन गौतम, मुदिता राज व अंकित कुमार ने बताया कि किस प्रकार डिजिटल ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.