रांची, मार्च 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के जनसंचार विभाग द्वारा 17-18 मार्च को 'ड्रोन और एआई के इस्तेमाल से डिजिटल फिल्म निर्माण' विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उद्देश्य विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण की आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराना और उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है। कार्यशाला में विशेषज्ञ सजल मुखर्जी (निदेशक, एजीजे मास कम्युनिकेशन संस्थान) मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप पर अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम में ड्रोन के जरिए एरियल शूटिंग, सिनेमैटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला समन्वयक रश्मि वर्मा ने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल और रचनात्मकता में वृद्धि...