रांची, फरवरी 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के पीएचडी कार्यक्रमों में रिक्त सीटों के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा सीयूजेआरईटी-2025 की समय-सारिणी में संशोधन किया है। स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर, अब यह प्रवेश परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि के स्थान पर 24 फरवरी को होगी। साक्षात्कार 24 से 26 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी (रात 11:55 बजे तक) निर्धारित है। विवि ने स्पष्ट किया है कि पीएचडी कोर्स में प्रवेश पूर्णतः प्रवेश परीक्षा (सीयूजेआरईटी-2025) में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा। अभ्यर्थी 18 फरवरी से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, कार्यक्रमवार विस्तृत समय-सारिणी 16 फरवरी को विवि की आधिकारिक वेबसाइट www.cuj.ac...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.