रांची, मार्च 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में आयोजित खेलोत्सव 2026 के शुक्रवार के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। गर्ल्स क्रिकेट में स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजीज ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए स्कूल ऑफ एजुकेशन को 30 रनों से मात दी। एक अन्य मैच में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग पर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वहीं, पुरुष वर्ग के मुकाबलों में स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेज ने एकतरफा खेल दिखाते हुए स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर को 67 रनों के बड़े अंतर से हराया। इसके अलावा स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज और स्कूल ऑफ एजुकेशन के बीच भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। क्रिकेट के साथ-साथ बैडमिंटन के सिंगल्स और डबल्स के फाइनल मैचों ने भी दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.