रांची, दिसम्बर 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पिस्का मोड़ के पास नशे में धुत्त छह लोगों ने डॉ आकाश मिश्रा के साथ मारपीट की। हमलावरों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। शीशा चकनाचूर कर दिया। वे केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं और रातू के काठीटांड के रहने वाले हैं। घटना में सहायक प्राध्यापक के शरीर के विभिन्न अंगों में अंदरूनी चोट लगी है। मारपीट के बाद अपराधियों ने एक स्कूटी सवार को भी रोका। पैसे की मांग करने पर स्कूटी सवार ने इंकार कर दिया, जिसके बाद अपराधियों ने उनकी स्कूटी लूट ली और मारपीट कर उसे भाग दिया और हमलावर भी भाग निकले। इस संबंध में सहायक प्राध्यापक की ओर से मंगलवार को पंडरा ओपी में लिखित सूचना पर केस दर्ज किया गया है। बताया कि सोमवार को घटना के समय वे सेंट्रल यूनिवर्सिटी से गाड़ी से पिस्का मोड़ की ओर आ रहे थे। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.