रांची, फरवरी 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के शोधार्थी अमन हेम्ब्रम ने-विकसित भारत यंग लीडरशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और राज्य का गौरव बढ़ाया है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अमन ने 'सतत और हरित विकसित भारत का निर्माण' विषय पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के समक्ष प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इस उपलब्धि पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय स्तर की पावर पॉइंट प्रस्तुति के लिए झारखंड से चयनित तीन प्रतिभागियों में अमन शामिल थे। राज्यपाल ने युवाओं की सक्रिय सहभागिता को विकसित भारत की आधारशिला बताया। कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर और विभागाध्यक्ष प्रो. रवींद्रना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.