रांची, सितम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के शिक्षा विभाग (इंटीग्रेटेड बीए-बीएड) के छात्र कौशिक कुमार होता का चयन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली की 'युवा शोध प्रतिभा योजना' के लिए हुआ है। कौशिक को शोध कार्य के लिए Rs.3 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। कौशिक का चयन देशभर से प्राप्त शोध प्रस्तावों की समीक्षा और विशेषज्ञों के सामने साक्षात्कार के बाद किया गया है। उनका शोध- झारखंड और ओड़िशा के महुआ और केंदू पत्ता संग्राहकों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर आधारित है। परियोजना में कौशिक मुख्य शोधार्थी हैं, पीयूष कुमार शोधार्थी के रूप में उनके साथ काम करेंगे। कौशिक शोध कार्य सीयूजे के शिक्षा विभाग के प्राध्यापक और आईक्यूएसी के निदेशक प्रो तपन कुमार बसंतिया के मार्गदर्शन में करेंग...