रांची, सितम्बर 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे), एनआईटी रायपुर और आईआईटी रुड़की की ओर से हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते आपदा जोखिम व उसके प्रभावी प्रबंधन पर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वेबिनार हुआ। पीएसजी हिमालयन एक्सपर्ट ग्रुप और आईएसआरएन दिल्ली की मदद से आयोजित वेबिनार में नेपाल की आपदा से मिले सबक और भविष्य में हिमालयी आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के उपायों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। कार्यक्रम के संयोजक सीयूजे के भू-सूचना विज्ञान विभाग के डॉ चंद्रशेखर द्विवेदी रहे। अध्यक्षता प्रो. अरविंद चंद्र पांडेय ने की। सीयूजे के कुलपति प्रो. सारंग मेधकर ने हिमालयी क्षेत्र में तेजी से बदलती परिस्थितियों को समझने के लिए वैज्ञानिक शोध व विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। आई...