सीयूजी नंबर बदलने के विरोध में सचिवालय कर्मचारी लामबंद, आम सभा आज
लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सचिवालय सेवा के कर्मचारियों के सीयूजी नंबर बदलने के विरोध में कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। कर्मचारियों ने सोमवार को सुबह आम सभा बुलाई है, जिसके बाद वे सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव से मिलकर आदेश रद्द करने की मांग करेंगे। शनिवार और रविवार को भी सचिवालय में नंबर बदलने के लिए कार्यालय खुले थे।कर्मचारी नए नंबर लेने पर ऐतराज कर रहे हैं। उनका कहना है कि बीते कई से वे यही नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं और यह नंबर उनके सरकारी दस्तावेजों के अलावा व्यक्तिगत दस्तावेजों में भी इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर यह नंबर इसलिए इस्तेमाल किया है क्योंकि सचिवालय में रिटायरमेंट के बाद यही नंबर उन्हें इस्तेमाल करने की सहूलियत देता है। ऐसे में एकदम से नंबर बदले जाने से काफी समस्या होगी। कर्मचारियों ने बीते दो दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.