सीयूएसबी में होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए शोधपत्र के सारांश आमंत्रित
गया, सितम्बर 22 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ एजुकेशन के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को आईसीएसएसआर प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी का विषय 'शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एकीकरण: अवसर, चुनौतियां और भावी संभावनाएं' है। इसमें शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी और खेल विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञ अपने शोध व विचार प्रस्तुत करेंगे। संगोष्ठी के संरक्षक कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह हैं। डॉ. आशीष कुमार सिंह कार्यक्रम निदेशक, डॉ. राहुल सिंह संयोजक तथा प्रो. रवि कांत, प्रो. उषा तिवारी और प्रो. मितांजलि साहू सह-संयोजक हैं। डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. पिंटू लाल मंडल और आर.एल. उदृष्णा देओरी आयोजन समिति के सदस्य हैं。
इन विषयों पर होगी चर्चा संयोजक डॉ. राहुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.