सीयूएसबी में वित्तीय साक्षरता और निवेशक जागरूकता कार्यक्रम
गया, सितम्बर 2 -- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) के कॉमर्स एवं बिजनेस स्टडीज विभाग की ओर से सेबी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सहयोग से ऑनलाइन वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वित्तीय नियोजन, मनी मैनेजमेंट, निवेश के विभिन्न विकल्पों, सिक्योरिटीज मार्केट और जिम्मेदार निवेश की जानकारी देना था। विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रो. ब्रजेश कुमार ने कहा कि युवाओं को सही वित्तीय निर्णय लेने और वित्तीय इकोसिस्टम में जिम्मेदारी से भाग लेने के लिए वित्तीय रूप से जागरूक होना जरूरी है। कार्यक्रम में पैसिव इनकम, आय, बचत और निवेश के नियमों के साथ कंपाउंडिंग, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी), निवेश में विविधता, वित्तीय योजना और मनी मैनेजमेंट की विस्तार से जानकारी दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.