गया, अप्रैल 11 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के मिल्खा सिंह खेल परिसर में शनिवार को आयोजित फुटसल प्रतियोगिता काफी रोमांचक रहा। इस प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ने स्कूल ऑफ फिजिकल एंड केमिकल साइंसेज को पराजित कर शानदार जीत दर्ज किया। जीत दर्ज के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रतियोगिता टूर्नामेंट प्रतिस्पर्धा का मंच प्रदान करने के साथ -साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के बीच सहयोग,टीम भावना एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। विश्वविद्यालय के जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भौतिक विभाग के प्रो. वेंकटेश सिंह ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेल गतिविध...