गया, अगस्त 12 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में मंगलवार को 'आज का स्वच्छ परिसर, कल के स्वस्थ राष्ट्र की नींव' विषय पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। राष्ट्रव्यापी स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत एनएसएस की ओर से आयोजित अभियान में शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। अभियान का मुख्य उद्देश्य परिसर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना था। स्वच्छता अभियान विश्वविद्यालय के कैंटीन क्षेत्र और केंद्रीय पुस्तकालय के सामने चलाया गया। इन सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिभागियों ने सफाई कर स्वच्छ परिसर का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन की भावना को विश्वविद्यालय समुदाय के बीच मजबूत करने पर जोर दि...