सीयूएसबी के स्वयंसेवकों ने पंचानपुर में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
गया, सितम्बर 26 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान के तहत प्रो बोनो क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र स्वयंसेवकों ने पंचानपुर में घर-घर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों को दैनिक कचरा प्रबंधन तथा कचरे के जिम्मेदार निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने दुकानदारों को सूखे और गीले कचरे को अलग रखने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। पैकेजिंग सामग्री, प्लास्टिक, रैपर और कांच जैसे सूखे कचरे को भोजन के अवशेष, जैविक और जल्दी खराब होने वाले गीले कचरे से अलग करने की जानकारी दी गई। दुकानों से कचरा अनियंत्रित तरीके से फेंकने से होने वाले जनस्वास्थ्य संबंधी खतरों के बारे में भी बताया गया। पंचानपुर की एक चिकित्सा दुकान पर स्वयंसेवकों ने दुकानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.