गया, अप्रैल 6 -- एक उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि के रूप में दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के राजर्षि जनक केंद्रीय पुस्तकालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. मयंक युवराज को विले द्वारा "टॉप साइटेड आर्टिकल 2025" सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनके शोध लेख "मेडिकल लाइब्रेरी में चैट जीपीटी: संभावनाएं और भविष्य की दिशाएं एक समेकित समीक्षा" को हेल्थ इनफार्मेशन एंड लाइब्रेरीज जर्नल में सर्वाधिक उद्धृत शोध कार्यों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि यह सम्मान चिकित्सा पुस्तकालय विज्ञान और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में, विशेष रूप से पुस्तकालय सेवाओं में चैट जीपीटी जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उपकरणों के समावेशन में डॉ. युवराज के शोध के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित करता है। यह अध्ययन इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.