गया, जुलाई 5 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के भूगोल विभाग की शोधार्थी अद्रिजा दत्ता ने चीन के नानजिंग विश्वविद्यालय में आयोजित 13वें अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या भूगोल सम्मेलन (आईसीपीजी) में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 'पूर्वी भारत में प्रजनन संक्रमण : सामाजिक-आर्थिक विकास एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों की भूमिका' विषय पर अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया। यह शोध कार्य भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. जोगिन्दर सिंह चौहान के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। विश्वविद्यालय के पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि शोध में पूर्वी भारत में प्रजनन दर के बदलते स्वरूप का विश्लेषण किया गया है। इसमें सामाजिक-आर्थिक विकास, महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और परिवार कल्याण कार्यक्रमों के जनसांख्यिकीय परिवर्तन पर प्रभाव को रेखा...