गया, सितम्बर 5 -- शिक्षक दिवस के अवसर पर दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) एवं लायंस क्लब गया-मगध के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गुरु-वंदन दिवस एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर लायंस क्लब गया-मगध की ओर से सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह को शिक्षा, समाज एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद कुलपति ने लायंस क्लब के उद्घोष वाक्य 'विश्व शांति हेतु प्रयास' की सराहना की। उन्होंने समाज के प्रति क्लब के योगदान और सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वह...