गया, मार्च 9 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) ने विभिन्न स्कूलों और विभागों में 21 फैकल्टी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड डेवलपमेंट के अंतर्गत कृषि विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के तीन पद रिक्त हैं। इसी प्रकार स्कूल ऑफ मैथेमेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स एंड कंप्यूटर साइंस के अंतर्गत सांख्यिकी विभाग में प्रोफेसर का एक पद रिक्त है। स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज एंड पॉलिसी के अंतर्गत इतिहास और पुरातत्व विभाग में प्रोफेसर के और एसोसिएट प्रोफेसर के एक - एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा स्कूल ऑफ ह्यूमन साइंसेज के अंतर्गत मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के एक पद पर बहाली की जा...