गया, जुलाई 14 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) की ओर से आयोजित 24 दिवसीय आवासीय 'गुरु दक्षता कार्यक्रम' के प्रतिभागियों ने गया और बोधगया के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय महत्व के स्थलों का अध्ययन भ्रमण किया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की पहल मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण योजना के तहत आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य उच्च शिक्षा के शिक्षकों को भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और अनुभवात्मक अधिगम से जोड़ना था। विष्णुपद मंदिर में जानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा

विष्णुपद मंदिर का भ्रमण अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने गया स्थित विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर का भ्रमण किया। मंदिर के तीर्थ पुरोहित एवं मंदिर समिति के पूर्व सदस्य गौतम कुमार ने प्र...