गया, फरवरी 25 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मैत्रेयी सदन गर्ल्स हॉस्टल में रंगोत्सव नामी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान और सकारात्मकता के प्रतीक दीप प्रज्वलन से हुआ। वंदे मातरम और विश्वविद्यालय के कुलगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को गरिमा और देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के समक्ष छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से परंपरा, प्रतिभा और एकता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक सत्र में विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा उभरकर सामने आई। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद राजस्थान के पारंपरिक घूमर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सजीव पहाड़ी नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। ओड़िया नृत्य एवं अन्य संगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.