गया, जुलाई 23 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) परिसर में कृषि विभाग की ओर से ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रूरल एग्रीकल्चर वर्क एक्सपीरियंस) कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह की पहल पर बीएससी (कृषि) के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि कृषि विभाग का उद्देश्य आधुनिक कृषि तकनीकों का समाज तक प्रसार करना तथा विद्यार्थियों को व्यावहारिक व शोध-आधारित शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की यह पहल विद्यार्थियों को व्यवहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण समुदाय, किसानों एवं विश्वविद्यालय के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान को भी सुदृढ़ करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में सतत विकास,...