गया, अगस्त 18 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने गयाजी शहर के डेल्हा स्थित सेंटर डायरेक्ट एनजीओ का भ्रमण किया। प्रो. एम. विजय कुमार शर्मा, पूर्व विभागाध्यक्ष एवं डॉ. हरेश नारायण पांडेय, एसोसिएट प्रोफेसर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने संगठन के कार्यों और कार्यप्रणाली को समझा। सेंटर डायरेक्ट के प्रोग्राम मैनेजर दीना नाथ मौर्य ने विद्यार्थियों को संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनजीओ बिहार के सभी 24 जिलों में कार्य कर रहा है। संगठन के प्रमुख कार्यक्षेत्र बाल संरक्षण और बालिकाओं की शिक्षा हैं। छह से 14 वर्ष और उससे अधिक आयु के स्कूल छोड़ने वाले बच्चों, विशेषकर बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।उन्होंने...