गया, नवम्बर 3 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के ऐतिहासिक अध्ययन एवं पुरातत्त्व विभाग के परास्नातक (इतिहास) के दो विद्यार्थियों अदिति सिन्हा एवं अमन कुमार ने इन्डोनेशिया के बाली में मिनिस्ट्री ऑफ मरीन अफेयर्स एवं फिशरीज द्वारा छठे मेरीटाइम एवं कल्चरल हेरिटेज थीम पर आयोजित एशिया- पैसिफिक कांफ्रेंस (एपीसीओएनएफ -एमयूसीएच-2026) में शोध पत्र प्रस्तुत किया। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित एशिया- पैसिफिक कांफ्रेंस के इस वर्ष का विषय "ट्रेडिशन एंड ट्राजेक्ट्रीज : मेरीटाइम हेरिटेज एंड ब्लू इकोनोमी इन एशिया-पेसिफिक" रखा गया था। अदिति ने 'गयाज पितृपक्ष मेला: ए कांफ्लुएंस ऑफ रिचुअल, माइथोलाजी एंड कल्चर' (गया का पितृपक्ष मेला: अनुष्ठान, पौराणिक कथाओं और संस्कृति का संगम) विषय पर तथा अमन न...