सीयूईटी में प्रमाणपत्र न लगाने वालों को भी मिलेगा आरक्षण का लाभ
प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज। स्नातक में दाखिले की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बड़ी राहत दी है। जिन छात्र-छात्राओं ने सीयूईटी-यूजी आवेदन के समय जाति, ईडब्ल्यूएस, खेल कोटा अथवा कर्मचारी वार्ड से संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किए थे, वे अब प्रवेश पंजीकरण के दौरान अपने दस्तावेज अपडेट कर सकेंगे। इससे पात्र को आरक्षण का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इविवि ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांच जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 16 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान छात्र-छात्राओं को अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ आरक्षण श्रेणी से जुड़े प्रमाणपत्र अपलोड या संशोधित करने का अवसर दिया गया है। यह भी पढ़ें- आईटी कॉलेज में यूजी पाठ्यक्रमों की प्रथम मेरिट सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.