सीयल खेड़ा अशोका टाकीज के लोग झेल रहे गंदगी का दंश
हाथरस, जून 26 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 13 में आने वाले सीयल खेड़ा, अशोका टाकीज, जलेसर रोड सहित अन्य गली-मोहल्ले में लंबे समय से गंदगी की समस्या बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि नियमित साफ-सफाई नहीं होने की वजह से इलाके में हर समय कूड़े-कचरे का ढेर लगा रहता है। नाले-नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से बारिश के दिनों में इलाके में भीषण जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। जिसके चलते स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीयल खेड़ा, अशोका टाकीज, ऊंट गाड़ी मोहल्ला, जलेसर रोड सहित एक दर्जन से अधिक गली-मोहल्ले नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 13 में आते हैं। वार्ड नंबर 13 में कई सालों से गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नियमित सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.