बलिया, अप्रैल 11 -- बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक के डावकरा हॉल में पंचायत सहायकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान बीडीओ फैसल आलम ने कहा कि पंचायती राज विभाग से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए पंचायत सहायकों का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर सीखी गई जानकारियों को व्यवहार में लाने की अपील की। एडीओ पंचायत मनोज सिंह ने पंचायत सहायकों की प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता में वृद्धि होती है। इस मौके पर पंचायत सहायक राजन साहू, उपेंद्र कुमार, मनीष प्रजापति, नागेंद्र कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...