प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज। सीमैट एलनगंज प्रदेश के 20 जिलों के 235 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डेन के सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठवें बैच का समापन शुक्रवार को हुआ। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से प्रतिनिधि के रूप में यूनिसेफ की सलाहकार सरिता सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण कस्तूरबा की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संतोष तिवारी तथा प्रशांत कुमार ने वित्तीय प्रबंधन तथा निधि उपयोग के संबंध में जानकारी दी। प्रयागराज के जिला नोडल शत्रुंजय शर्मा ने ई-सामग्री पहुंच की आवश्यकता को गतिविधियों तथा उदाहरणों के माध्यम से समझाया। डॉ. ममता स्वर्णकार और सीमा सावलानी ने भी विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.