झांसी, फरवरी 13 -- झांसी (बबीना)। बबीना से निकले झांसी-ललितपुर एनएच पर मध्य प्रदेश के चकरपुर बॉर्डर पर तेज रफ्तार सीमेंट से लदा ट्रक बेकाबू होकर करीब 30-40 फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे के बाद चालक उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब 7 घंटे के रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बबीना के गांव घिसौली निवासी देवेंद्र बुंदेला (30) ट्रक चालक है। गुरुवार-शुक्रवार की रात वह बीना से सीमेंट लादकर झांसी बड़ागांव स्थित एक फैक्टरी जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब दो बजे जैसे ही वह बबीना और मध्य प्रदेश चकरपुर बॉर्डर पर पहुंचा, तभी एक पिकअप आ गई। जिसे बचाने में उसका संतुलन बिगड़ गया। ट्रक बेकाबू होकर हाइवे किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुआ करीब 30-40 फीट गहरी खाई में पलट गया। जिससे चालक केबिन से नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.