मधुबनी, मार्च 28 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के नगर परिषद बलभद्रपुर अंतर्गत मच्छहट्टा के समीप शनिवार को अनियंत्रित सीमेंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान रहिका गांव निवासी 35 वर्षीय प्रदीप कुमार महतो के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजनों के अनुसार प्रदीप कुमार महतो शनिवार को अपनी स्कूटी से झंझारपुर-मधेपुर मुख्य सड़क की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे मच्छहट्टा के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी देर तक तड़पता रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.