सीमेंट लदी पिकअप पलटी, तीन मजदूर गंभीर घायल
महाराजगंज, मई 14 -- झनझनपुर/सिन्दुरिया, हिटी। सिन्दुरिया-महराजगंज मार्ग पर मंगलवार को सीमेंट लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।बताया जा रहा है कि पिकअप पर करीब 50 बोरी सीमेंट लदी थी। चालक तीन मजदूरों को लेकर निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर जा रहा था। वाहन जैसे ही पतरेंगवा और रामपुर मीर गांव के बीच पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में बिहार निवासी प्रदीप, मुन्ना और मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद सड़क पर सीमेंट की बोरियां बिखर गईं, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.