सीमेंट महंगा करने की तैयारी: अक्टूबर में Rs.5-20 तक बढ़ सकते दाम, सितंबर में Rs.11 तक बढ़े थे
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- अगर आप पितृपक्ष के बाद मकान का निर्माण कराना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर मायूस करने वाली है। अक्टूबर में देश के ज्यादातर बाजारों में सीमेंट 5 से 20 रुपये प्रति बोरी तक महंगा होने की खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के हफ्तों में ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में कंपनियां कीमतें बढ़ा पाती हैं या नहीं और उन्हें बनाए रख पाती हैं या नहीं, यह आगे के लिए अहम होगा। यह भी पढ़ें- LPG गैस सिलेंडर Rs.942 का, अब 1 अक्टूबर का इंतजार अभी सितंबर में सीमेंट हुआ है महंगा: सितंबर में सीमेंट की कीमतों में रफ्तार लौटी। सितंबर में कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल दक्षिण भारत में रहा, जहां प्रति बोरी 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई। पश्चिम भारत में 9 रुपये, जबकि मध्य, पूर्व और उत्तर भारत में 5-5 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.